Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates: पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान में कड़ाके की ठंड, ओडिशा में कोहरे की चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Severe cold in Punjab and Rajasthan
नई दिल्ली/ चंडीगढ़/ जयपुर/ भुबनेश्वर , शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (08:56 IST)
Weather Updates: एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पूरे उत्तर भारत में चल रही कड़ाके की ठंड के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों के दौरान कई उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने ओडिशा (Odisha) के 13 जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है।
 
पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड (severe cold) से कंपकंपा रहा है। पंजाब और हरियाणा (Haryana) और राजस्थान (Rajasthan) के ज्यादातर हिस्से शुक्रवार से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD)) के अनुसार पंजाब के अमृतसर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में रात को ठंड रही और तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने ओडिशा (Odisha) के 13 जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है।
 
पंजाब के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में : फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में भी पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अंबाला, नारनौल और रोहतक में भी कड़ाके की ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस : जयपुर से मिले समाचार के अनुसार राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जहां फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 2.8 डिग्री, चुरू में 4.2 डिग्री, संगरिया में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री और करौली में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इसके साथ ही अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही व फलौदी में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 23 दिसंबर से आगामी 1 सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छा सकता 
 
webdunia
आईएमडी ने ओडिशा के 13 जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की : भुवनेश्वर से मिले समाचारों के अनुसार ओडिशा में 16 स्थानों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने और इसके परिणामस्वरूप शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 13 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी शुक्रवार को जारी की।
 
आईएमडी ने 'येलो' चेतावनी जारी करके कहा कि सुंदरगढ़, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर घने कोहरा छाने की संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कंधमाल जिले में जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने बताया कि राज्य में 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया।
 
जी उदयगिरि के बाद सेमिलिगुडा में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में 6 डिग्री, किरेई में 7.1 डिग्री, कोरापुट में 7.7 डिग्री, क्योंझर में 7.8, दरिंगबाड़ी में 8 डिग्री, अंगुल और भवानीपटना में 8.6 डिग्री, राउरकेला में 8.7 डिग्री, सुंदरगढ़ और नबरंगपुर में 9 डिग्री, सोनपुर में 9.3 डिग्री, झारसुगुड़ा में 9.4 डिग्री, रानीताल में 9.4 डिग्री और चिपिलिमा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 13.4 और 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में गर्त के रूप में देखा जाता है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 25° उत्तर अक्षांश के 57 डिग्री पूर्व से उत्तर तक देशांतर के साथ चल रही है।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शनिवार और रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
 
23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप