Publish Date: Sat, 25 Jan 2020 (18:41 IST)
Updated Date: Sat, 25 Jan 2020 (18:44 IST)
नई दिल्ली। JNU छात्र शरजिल इमाम के असम को भारत से काटने की बात पर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्रसिंह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को काटने की साजिश बिलकुल भी नाकाम नहीं होगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े पांच सालों हुए विकास कार्यों के चलते नॉर्थ ईस्ट के लोग शेष भारत के और करीब आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि असम को काटने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी क्योंकि नॉर्थ ईस्ट का युवा बुद्धिमान होने के साथ-साथ जागरूक भी है।
उन्होंन कहा कि स्टार्टअप के लिए पसंदीदा गंतव्य बन गया है। हालांकि जितेन्द्र सिंह इस कमेंट पर लोगों ने शरजिल पर जमकर निशाना साधा। एडम नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- इन्हें इतना महत्व देने की जरूरत नहीं है। सभी मदरसों को बंद कर देना चाहिए।
एक अन्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार असहाय है, भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले आतंकियों के खिलाफ कुछ नहीं कर पा रही। कुछ अन्य लोगों ने भी शरजिल के बयान के खिलाफ ट्वीट किए।