Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

थरूर बोले, नेहरू की नीतियों की वजह से ही चायवाला प्रधानमंत्री बना

हमें फॉलो करें थरूर बोले, नेहरू की नीतियों की वजह से ही चायवाला प्रधानमंत्री बना
नई दिल्ली , बुधवार, 14 नवंबर 2018 (10:06 IST)
नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बना है कि यह भी नेहरूजी की ही बदौलत है। उन्होंने राजनीतिक संस्थाओं को इस तरह बनाया कि कोई भी भारतीय देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।
 
थरूर ने यह बयान पंडित नेहरू पर लिखी अपनी किताब 'नेहरू : दि इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के मौके पर मौके पर दिया।
 
उन्होंने कहा कि सरकार मंगलयान की बात करती है लेकिन उनसे पूछना चाहिए कि इसरो की स्थापना किसने की।
 
थरूर ने सवाल किया कि आखिर गरीब बच्चों, उपेक्षित बच्चों में किसने ये भाव भरा कि वो भी आसमान की ऊंचाईयों को छू सकते हैं। आखिर देश में तमाम उच्च प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना किसने की। सिलिकान वैली में 40 फीसद भारतीय काम करते हैं आखिर उनको उस मुकाम पर किसने पहुंचाया।
 
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वे रोज नेहरू की विरासत का अपमान कर रहे हैं। ऐसा करना देश का अपमान करने जैसा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप बोले, मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं