Publish Date: Thu, 01 Jan 2015 (01:14 IST)
Updated Date: Thu, 01 Jan 2015 (01:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की एक प्रमुख प्रचारक होंगीं। इस बारे में संकेत हैं कि पार्टी उम्मीदवारों की प्रथम सूची आज या कल जारी करेगी।
शीला के पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद पीसी चाको ने बताया, पार्टी के लिए शीला एक प्रमुख प्रचारक होंगी। वे एक स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगीं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों की प्रथम सूची कल जारी हो सकती है और उसमें पार्टी के सभी आठ मौजूदा विधायकों के अलावा एक दर्जन ऐसे नाम होंगे, जो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। (भाषा)