Publish Date: Tue, 12 Mar 2024 (16:54 IST)
Updated Date: Tue, 12 Mar 2024 (16:56 IST)
Sidhu Moosewala requested not to spread false rumors : पिछले दिनों यह खबर तेजी से वायरल हुई थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद उनके माता पिता परिवार के वारिस के लिए बेचैन हैं। कहा गया था कि सिद्धू की मां प्रेग्नेंट हैं और जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
लेकिन अब इस खबर को लेकर खुद सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जानकारी देकर इसे अफवाह बताया है। सिद्धू के पिता ने पोस्ट शेयर किया है।
क्या कहा सिद्धू के पिता ने : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि उनकी पत्नी चरण कौर प्रेग्नेंट नहीं हैं! उन्होंने ये भी गुजारिश की है कि परिवार के बारे में बहुत सारी अफवाह उड़ रही हैं, ऐसे में उन बातों पर यकीन ना किया जाए। मालूम हो कि बीते कई दिनों से ये रिपोर्ट्स आ रही थीं कि घर के इकलौते चिराग सिद्धू के चले जाने के बाद उनके माता-पिता अकेले पड़ गए। ऐसे में IVF तकनीक की मदद से सिद्धू की मां 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुई हैं और जल्द ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
ये लिखा पोस्ट में : इन खबरों के बीच अब Sidhu Moosewala के पिता ने अपने वैरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने गुजारिश की है कि गलत अफवाहें ना फैलाई जाएं। वो लिखते हैं, 'हम सिद्धू के फैंस के आभारी हैं, जो हमारे परिवार के बारे में चिंतित हैं। लेकिन हम अपील करते हैं कि परिवार के बारे में बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं, उन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।'
Edited by Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें