Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जो बांग्लादेश के हाल हैं वह भारत में भी हो सकते हैं, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के बोल

हमें फॉलो करें जो बांग्लादेश के हाल हैं वह भारत में भी हो सकते हैं, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के बोल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 7 अगस्त 2024 (12:14 IST)
Former Foreign Minister Salman Khurshid on Bangladesh violence: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो हालात अभी बांग्लादेश में हैं, वह स्थिति भारत में भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश राजनीतिक संकट के बीच हिंसा की आग में बुरी तरह झुलस रहा है। ALSO READ: बांग्लादेश में एयर इंडिया की विशेष उड़ान, 205 लोगों को ढाका से पहुंचाया दिल्ली
 
जामिया मिलिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शिक्षक मुजीबुर रहमान की किताब 'शिकवा-ए-हिंद : द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स' के विमोचन अवसर पर भारत के पूर्व विदेश मंत्री सलमान ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारे देश में इस तरह की चीजों को फैलने से रोकता है, जिस तरह से कि इन्हें बांग्लादेश में फैलाया गया। ALSO READ: बांग्लादेश में आवामी लीग के 20 नेताओं की हत्या, होटल में जिंदा जले 24 लोग
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर में भले ही सब कुछ सामान्य दिख सकता है, लेकिन हकीकत सतह के कहीं नीचे है। परोक्ष रूप से केन्द्र पर निशाना साधते हुए खुर्शीद ने कहा कि भले ही हम जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से कुछ लोगों का मानना ​​है कि वह जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी। अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। 

क्या बोली भाजपा : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला बयान है। इंदिरा गांधी ने 1975 में तानाशाही की पराकाष्ठा करते हुए देश में आपातकाल लगाया था। अभी भी कांग्रेस के नेताओं के अंदर आपातकाल की आत्मा घूम रही है। बांग्लादेश में मंदिर तोड़ना, हिंदुओं को मारना, विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर मारना, इस पर कांग्रेस के लोग तालियां बजा रहे हैं? किस बात की खुशी हो रही है? ये सोच ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की किस प्रकार की सोच है। आज मुझे याद आता है जब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर कहते थे कि इस देश में आग लगेगी, दंगे होंगे, प्रधानमंत्री पर हमला होगा। ये बहुत ही गंभीर विषय है। जब भारत में चारों तरफ इस तरह की परिस्थिति देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी जो देश का मुख्य विपक्ष है, क्या यही चाहती है? वे चुनाव में जीत नहीं पा रहे हैं जिस कारण अपनी खीज इस प्रकार की अराजकता को फैलाकर निकाल रहे हैं।
 
क्या हो रहा है बांग्लादेश में : उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारत का पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है। हिंसा में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ कर देश छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया गया। सत्तारूढ़ अवामी लीग के कई नेताओं की हत्या कर दी गई। यह संख्या 20 के करीब बताई जा रही है। वहां अल्पसंख्‍यक हिन्दुओं और उनके धर्मस्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। ALSO READ: बांग्लादेश में दंगाइयों का सॉफ्ट टारगेट बने हिन्दू अल्पसंख्यक, मारपीट, लूटपाट और बलात्कार के शिकार
 
कौन हैं पुस्तक के लेखकमुजीबुर रहमान : डॉ. मुजीबुर रहमान नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। वे प्रमुख भारतीय दैनिक और साप्ताहिक पत्रिकाओं में समकालीन मुद्दों पर लिखते हैं और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी, साइंसेज पो, यूनिवर्सिटी ऑफ़ यॉर्क और ICSSR द्वारा आयोजित शोध परियोजनाओं पर भी काम कर चुके हैं। वे आईआईटी दिल्ली से स्नातक हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में 300 कंपनियों का GST रजिस्ट्रेशन रद्द, कंपनियों की संदिग्ध भूमिका का चला पता