suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंघू बॉर्डर पर हत्या, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- दोषी निहंगों पर सख्त कार्रवाई हो

Advertiesment
Samyukt Kisan Morcha
नई दिल्ली। हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बैरिकैड से बंधा हुआ मिला। शव का एक हाथ कटा हुआ था।

 
इस हत्या के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी करके कहा है कि पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति लखबीर सिंह की आज सुबह सिंघू बार्डर पर हत्या कर दी गई। इस घटना का हमसे कोई संबंध नहीं है।
 
बयान में कहा गया कि घटनास्थल पर मौजूद एक निहंग समूह ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह घटना मृतक के सरबलोह ग्रांट के संबंध में बेअदबी करने की कोशिश के कारण हुई है। बताया गया है कि मृतक कुछ समय से निहंगों के एक ही समूह के साथ रह रहा था।
 
किसान मोर्चा ने इस भीषण हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के दोनों पक्षों, निहंग समूह और मृतक व्यक्ति का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। मोर्चा किसी भी धार्मिक पाठ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ है, लेकिन यह किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता है। किसान मोर्चा ने दोषियों को कानून के मुताबिक सजा देने की मांग की।
 
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में कुछ निहंगों को जमीन पर खून से लथपथ पड़े एक व्यक्ति के पास खड़े हुए देखा गया है और उसका बायां हाथ कटा हुआ पड़ा है। निहंगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मृतक को सिखों की पवित्र किताब गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सजा दी गई है।
 
वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि निहंग उस व्यक्ति से पूछ रहे हैं कि वह कहां से आया है। व्यक्ति को मरने से पहले पंजाबी में कुछ कहते हुए और निहंगों से माफ करने की गुहार लगाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में दिखाई देता है कि निहंग लगातार उससे पूछ रहे हैं कि बेअदबी करने के लिए किसने उसे भेजा था।
 
पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की जांच भी चल रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में हो रहा है सुधार