Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सावधान! अगर आप दिन में सोते हैं तो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sleep
, बुधवार, 1 जुलाई 2015 (15:41 IST)
वैसे नींद तो हर इंसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सोने से सिर्फ हमारे थके हुए शरीर को आराम ही नहीं मिलता बल्कि हमारी एनर्जी भी बढ़ती है। लेकिन अगर आप दिन में किसी भी समय चद्दर तान कर सो जाते हैं तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।


धर्म शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को दिन में नहीं सोना चाहिए। शास्त्रो में लिखा है 'दिवास्वापं च वर्जयेत्' जिसका मतलब है दिन में सोना उचित नहीं है। हालांकि हमारे घरों में लोग इस नियम को फॉलो नहीं करते। लेकिन अगर इसको फॉलो करें तो इसके दूरगामी परिणामों से लाभान्वित हो सकते हैं।
 
दिन में सोने की आदत ज्यादातर घरों में रहने वाली महिलाओं की होती है जो दिन में फटा-फट अपना काम खत्म करके सोने चली जाती हैं, साथ ही वे पुरुष भी दिन में सोते हैं जिनकी नाइट शिफ्ट होती है।
 
इस तरह दिन में सोने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह बात सिर्फ शास्त्र ही नहीं कहते, बल्कि आर्युर्वेद में भी दिन में सोने की मनाही है। यह इसलिए क्योंकि दिन में सोने से शरीर के भीतर कई बीमारियां अनायास ही जन्म ले लेती हैं।
अगले पेज पर जानें कौन रोग होता है दिन में सोने से... 
webdunia
आयुर्वेद के अनुसार जो लोग दिन में सोते हैं उन्हें दिन में ना सोने वाले लोगों के मुकाबले जुकाम जल्दी होता है। यही जुकाम बाद में श्वास की समस्या बन जाता है और फेफड़े खराब होने लगते हैं।    
 
वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक इंसान को रात के समय पूरे 7 से 8 घंटे तक सोना जरूरी होता है। रात की ही नींद इंसान को पूरी तरह से तरोताजा बनाती है जिससे कि वह दिन भर चुस्ती फुर्ती से काम कर पाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi