Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (10:18 IST)
  • भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव
  • हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव
  • देश के प्रमुख महानगरों में भाव
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली गिरावट नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गिरावट के साथ 73.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 78.96 प्रति बैरल (barrel) पर ट्रेड कर रहा है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव : इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। असम, आंध्रप्रदेश व महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है जबकि बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं।

 
देश के प्रमुख महानगरों में भाव : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.77 और डीजल 89.94, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी ATS ने 3 संदिग्धों को पकड़ा, जानिए कैसी है अयोध्या की सुरक्षा?