Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनीति से ज्यादा कठिन है परिवार चलाना : स्मृति

Advertiesment
हमें फॉलो करें Smriti Irani
नई दिल्ली , रविवार, 22 मई 2016 (10:28 IST)
नई दिल्ली। महिलाओं के लिए राजनीति दुष्कर कार्य होने की आम धारणा को खारिज करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि परिवार चलाना राजनीति करने की अपेक्षा कहीं ज्यादा कठिन है।
 
स्मृति ने वुमेन्स इकॉनोमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के समापन सत्र में कहा कि वे समझती हैं कि राजनीति करने से कहीं ज्यादा कठिन परिवार चलाना है। उन्होंने कहा कि राजनीति उतनी खराब या दुष्कर नहीं है जितना कि इसे बताया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि राजनीति और महिलाओं के बारे में काफी कुछ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह कहकर महिलाओं के राजनीति में प्रवेश को हतोत्साहित किया जाता है कि यह काफी कठिन क्षेत्र है।
 
स्मृति ने कहा कि राजनीति उतनी खराब या कठिन नहीं है जितना कि बताया जाता है। अगर किसी को कॉर्पोरेट क्षेत्र या सामाजिक क्षेत्र का अनुभव है तो यह काफी अच्छा है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में महिलाओं के लिए बाधाएं पार करना और नेतृत्व की स्थिति में पहुंचना कठिन है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई अध्यक्ष