Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मृति ईरानी ने कहा, वह हैं 'आंटी नेशनल',

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्मृति ईरानी ने कहा, वह हैं 'आंटी नेशनल',
, गुरुवार, 16 जून 2016 (13:11 IST)
बिहार के एक मंत्री द्वारा डियर कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इतना गुस्सा आया कि बहस सोशल मीडिया तक पहुंच गई। इस बहस के बाद इस पर ईरानी ने खुद को 'आंटी नेशनल' कह दिया। इसके अलावा खुद को बुराई से लड़ने वाला भी करार दे डाला।

 
दरअसल एक वेबमैगजीन के लिए लिखे एक आर्टिकल में ईरानी ने खुद को आंटी नेशनल', कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब वे छोटी थी तो लड़कियों को जवाब न देने की शिक्षा दी जाती थी। लोगों इस बात से बेफिक्र रहते थे कि लड़के लड़कियों को अपमानित करते हैं। लड़कियों का जवाब देना घमंड की निशानी था। 
 
ईरानी ने पूछा कि लड़कियां जवाब क्यों न दें? क्यों चुप रहें? एक वेबमैगजीन के लिए लिखे एक आर्टिकल में ईरानी ने कहा कि उन्हें आंटी नेशनल भी कहा जाए तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वे अपनी बुराई सह सकती हैं। 
 
स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच विवाद पैदा हुआ जब मंत्री ने उन्हें डियर कह दिया। स्मृति इस पर नाराज थीं और ट्विटर पर जमकर बहस भी हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तालिबान का बड़ा हथियार 'बच्चाबाजी'