Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, लोग परेशान...

Advertiesment
snowfall in Kashmir
श्रीनगर। कश्मीर में सोमवार रात से लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों समेत कई अन्य गांवों की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण साधना टॉप, राजदान दर्रा, जी-गली और फिरकियान की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।
 
webdunia
दवार से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि राजदान पास (दर्रा) क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण सड़कों पर तीन फीट तक बर्फ जमा हो गई। इसके कारण बांदीपोरा से सीमावर्ती शहर गुरेज की राजदान पास क्षेत्र में इस बार कम बर्फबारी होने के कारण यातायात सामान्य है।
 
अधिकारी ने कहा कि बांदीपोरा-गुरेज रोड पर यातायात के संचालन को हरी झंडी का निर्णय सड़क की स्थिति को देखने के बाद ही लिया जाएगा। ताजा जानकारी मिलने तक बर्फबारी अभी तक जारी है।
 
webdunia
कुपवाड़ा से पीसीआर के एक अधिकारी ने बताया कि साधना टॉप पर छह इंच तक बर्फ जमा हो जाने के कारण प्रशासन ने कुपवाड़ा-तंगधार मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।
 
गौरतलब है कि जनवरी के पहले सप्ताह के दौरान साधना टॉप पर हुई भारी बर्फबारी के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीआईए की चेतावनी, अमेरिकी चुनावों फिर हस्तक्षेप कर सकता है रूस