Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में अब तक Corona Vaccine की 111 करोड़ खुराक

हमें फॉलो करें भारत में अब तक Corona Vaccine की 111 करोड़ खुराक
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (23:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत दी जा रही कुल खुराकों की संख्या शुक्रवार को 111 करेाड़ के पार पहुंच गई। केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
 
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को शाम 7 बजे तक टीके की करीब 52 लाख खुराक दी गई थी और यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि अंतिम आंकड़े देर रात आएंगे।
 
मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में अतिसंवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।
 
देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। बाद में, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदिर में चोरी से पहले छुए भगवान के पैर, CCTV में कैद हुई घटना