Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया के जरिए भड़काया जा रहा है कश्मीर का युवा

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया के जरिए भड़काया जा रहा है कश्मीर का युवा
देहरादून , शनिवार, 10 जून 2017 (16:41 IST)
देहरादून। थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भड़काया जा रहा है। जनरल रावत यहां उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 140वें नियमित पाठ्यक्रम के कैडेटों की सलामी ले रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के जरिए कश्मीर के युवाओं को भड़काया जा रहा है। सेना वहां लोगों की रक्षा के लिए है, न कि उनसे उलझने के लिए।
 
उन्होंने कहा कि सेना की ओर से युवाओं को सेना सही राह पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि यहां के हालात पहले से बेहतर हुए हैं।  उन्होंने नव सैन्य अधिकारियों से परंपरागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। 
 
उन्होंने कहा कि सेना के ऑपरेशन के दौरान कई बार महिलाएं सामने आ जाती हैं। विभिन्न घरेलू मोर्चों पर जूझने के लिए महिला जवानों की जरूरत पड़ती है इसलिए सेना में महिला जवानों की भर्ती की जाएंगी। प्रयोग सफल होने पर उन्हें सेना की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद देश के 423 और दस मित्र देशों के 67 जेंटलमेन कैडेट सेना में शामिल हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी से अर्थव्यवस्था डिजिटलीकरण की दिशा में बढ़ी: जेटली