Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

SolarEclipse2020 : कोरोना काल में इस तरह लगा सूर्य पर 'ग्रहण', देखें अद्‍भुत नजारा (Photos)

हमें फॉलो करें SolarEclipse2020 : कोरोना काल में इस तरह लगा सूर्य पर 'ग्रहण', देखें अद्‍भुत नजारा (Photos)
, रविवार, 21 जून 2020 (13:15 IST)
कोरोना काल में सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण हुआ। वर्ष 2020 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना घटी। यह सूर्यग्रहण भारत में विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार में दिखाई दिया। हालांकि कई राज्यों बादल छाए रहने से लोग अद्‍भुत नजारा नहीं देख सके। देखिए आसमान में किस तरह हुआ सूर्यग्रहण
webdunia
राजधानी दिल्ली से भी ग्रहण की तस्वीर सामने आई। दिल्ली में बादलों के कारण ग्रहण पूरी तरह से दिखाई नहीं दिया।
webdunia
देश के कई राज्यों में रिंग ऑफ फायर भी नजर आया। सबसे पहले हरियाणा के सिरसा और राजस्थान के सूरतगढ़ में यह खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। 
webdunia
नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखने से नुकसान हो सकता है, इसलिए लोगों ने सुरक्षित यंत्रों के साथ सूर्यग्रहण को निहारा।
webdunia
सूर्यग्रहण निहारने के दौरान भी लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा।
webdunia
भारत में सूर्यग्रहण सुबह 10 के बाद ही दिखाई देना शुरू हुआ। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सूर्य 98.6 प्रतिशत तक ढंक लिया है, जिससे यह कई स्थानों पर कंगन जैसी आकृति का दिखाई दे रहा था।
webdunia
सबसे पहले मुंबई और पुणे में 10.01 बजे से दिखना शुरू हुआ। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 10.03 बजे से दिखना शुरू हुआ। अन्य देशों में यह ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म होगा।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Major Somnath: सामने मौत थी… द‍िल में हौसला… प‍िता को कहा था, यकीन द‍िलाता हूं मैं एक बहादुर स‍िपाही की मौत मरूंगा