Publish Date: Sun, 21 Jun 2020 (12:12 IST)
Updated Date: Sun, 21 Jun 2020 (12:24 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण हुआ। वर्ष 2020 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना हुई। ये सूर्यग्रहण भारत में विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार में दिखाई दिया। हालांकि कई राज्यों बादल छाए रहने से लोग सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख पाए।
दुनिया के कई देशों के साथ ही भारत के कई राज्यों में रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा भी दिखाई दिया। यह सूर्यग्रहण एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई दिया।।
अगला सूर्यग्रहण इसी साल 14 या 15 दिसंबर को होगा। माना जा रहा है कि अगला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार एक साल में कुल 5 सूर्यग्रहण तक लग सकते हैं। (Photo courtesy : Twitter)
webdunia
Publish Date: Sun, 21 Jun 2020 (12:12 IST)
Updated Date: Sun, 21 Jun 2020 (12:24 IST)