Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया गांधी को लेने विदेश जा रहे हैं राहुल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonia Gandhi
, गुरुवार, 16 मार्च 2017 (20:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में स्वास्थ्य जांच कराने गई अपनी मां तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देखने विदेश रवाना हो रहे हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए विदेश गई हैं और कांग्रेस उपाध्यक्ष उनके पास जा रहे हैं और वे अपनी मां के साथ स्वदेश लौटेंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए पिछले सप्ताह विदेश चली गई थीं। उनका इलाज कहां चल रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोनिया गांधी 11 मार्च को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव से पहले विदेश चली गई थीं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनिवार को होगा उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चुनाव