Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या राजनीति से संन्यास ले रही हैं सोनिया गांधी? कांग्रेस महाधिवेशन में दिया संकेत

हमें फॉलो करें Sonia Gandhi
, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (14:24 IST)
रायपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर अधिवेशन में शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि सोनिया 2024 में रायबरेली से लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। वर्तमान में सोनिया उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद हैं। 
 
श्रीमती गांधी ने इस बात को लेकर प्रसन्नता जताई कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सफल रही। उन्होंने कहा कि अध्‍यक्ष के तौर पर मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ संपन्न हुए। यह भी माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी पार्टी की बागडोर संभालेंगे। हालांकि पार्टी अध्यक्ष फिलहाल मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है। 
 
मोदी सरकार पर निशाना : पार्टी के 85वें महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है।
 
सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा-आरएसएस की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है तथा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर अपनी पारी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी।
 
उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद स्थिति है कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी पारी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के साथ पूरी हुई। सोनिया ने कहा कि इस यात्रा ने कांग्रेस और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने यात्रा के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MCD में मारपीट, भाजपा ने आतिशी को क्यों कहा 'खलनायिका'?