Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसान आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी

Advertiesment
हमें फॉलो करें किसान आंदोलन और कोरोना संकट के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी
, सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (23:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोनावायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। सोनिया का जन्मदिन 9 दिसंबर को है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सोनिया के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें। कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID 19 Vaccine : फाइजर और सीरम के बाद भारत बायोटेक ने 'कोवैक्सीन' के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मांगी इजाजत