Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी, आगे इलाज के लिए आज 9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की बैठक

हमें फॉलो करें सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी, आगे इलाज के लिए आज 9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की बैठक
, सोमवार, 4 जनवरी 2021 (08:01 IST)
कोलकाता। दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। शनिवार को गांगुली के हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था। इसके बाद एक में स्टेंट लगाया गया था।
गांगुली जिस निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है कि  गांगुली की कोरोनरी एंजियोग्राफी दोपहर तीन बजे की गई और उनकी इकोकार्डियोग्राफी फिर की जाएगी। इसमें बताया गया है कि गांगुली का रक्तचाप 110/80 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।
 
डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। अस्पताल की प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बाईपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी।
 
बुलेटिन के अनुसार 9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सोमवार को बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा। गांगुली ने रात 10 बजे भोजन किया।
 
पीएम मोदी ने की बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सौरव गांगुली से बात की और उनसे हालचाल पूछा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द उबरने की कामना की।
 
इस बीच पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए। उन पोस्टरों पर लिखा था ‘दादा लौट आओ’। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्व का क्षण : संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज फहराएगा भारत का तिरंगा