Publish Date: Sun, 25 Feb 2018 (07:53 IST)
Updated Date: Mon, 26 Feb 2018 (00:20 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने शनिवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सोमवार को मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया और उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जमा है।
श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आई थीं। श्रीदेवी को अचानक हार्टअटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कल हो सकता है अंतिम संस्कार : बताया जा रहा है कि दुबई पुलिस श्रीदेवी की मौत की जांच कर रही है। पहले शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस वजह से उनके अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
दुबई रवाना हुई बेटी जाह्नवी: श्रीदेवी के करीबी रिश्तेदार संजय कपूर ने कहा है कि वे दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वे फिर दुबई रवाना हो गए हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी दुबई के लिए रवाना हो गईं।