Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिजर्व बैंक के गवर्नर देश के अनुकूल नहीं हैं:स्वामी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Subramanium Swami
नई दिल्ली , गुरुवार, 12 मई 2016 (15:16 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को देश के अनुकूल नहीं बताते हुए कहा है कि उनकी गलत मौद्रिक नीतियों के कारण ही देश में बेरोजगारी बढ़ी है और छोटे तथा मझौले उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
 
स्वामी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रित करने के नाम पर जिस तरह से राजन ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं उससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके राजन को उनके पद से मुक्त करके शिकागो भेज दिया जाना चाहिए।
 
भाजपा नेता ने कहा कि राजन भारतीय व्यवस्था के अनुकूल नहीं हैं जितनी जल्दी हो सके उन्हें शिकागो भेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही राजन का कार्यकल सितंबर में खत्म हो रहा हो फिर भी उतनी देर भी प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है उन्हें तत्काल पदमुक्त कर दिया जाना चाहिए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती

क्या रघुराम राजन की गलत मौद्रिक नीतियों के कारण ही देश में बेरोजगारी बढ़ी है?