Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में बनी विकिरणरोधी मिसाइल 'रूद्रम' का सफल परीक्षण, वायुसेना की बढ़ी ताकत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anti-radiation missile rudram
, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (21:10 IST)
नई दिल्‍ली। देश में ही बनी नई पीढ़ी की विकिरणरोधी मिसाइल 'रूद्रम' का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया गया। रूद्रम पहली स्वदेशी विकिरणरोधी मिसाइल है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने वायुसेना के लिए विकसित किया है।

रूद्रम को आज सुखोई-30 लड़ाकू विमान से दागा गया और इसने विकिरण लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा। अभी इस मिसाइल के लिए सुखोई-30 को लांचिंग प्लेटफार्म के रूप में चुना गया है और यह लांचिंग स्थिति के अनुसार, अलग-अलग रेंज तक मार करने में सक्षम है।
इस परीक्षण की सफलता के साथ ही देश ने दुश्मन के रडार, संचार स्थलों और विकिरण आधारित अन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की विकिरणरोधी मिसाइल विकसित करने की क्षमता हासिल कर ली है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पासवान की मौत से कुछ जिलों में बदलेंगे समीकरण, JDU को होगा नुकसान