Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, 'सन यात्रा' एप से मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां

हमें फॉलो करें चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, 'सन यात्रा' एप से मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां
, शुक्रवार, 10 मई 2019 (22:38 IST)
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस ने के मद्देनजर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 'सन यात्रा' एप लांच किया है। यात्री अपने मोबाइल में यह एप डाउनलोड कर केदारनाथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में यात्रियों की सुविधा के लिए 'सन यात्रा' एप लांच किया गया है। यह एप गूगल प्लेस्टोर पर भी उपलब्ध है। इस एप को श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करेंगे और इसके बाद कई जरूरी जानकारियों का लाभ ले सकेंगे। पुलिस के इस एप को शुरू करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा।
 
इसके बाद यह एप जीपीएस एवं लोकेशन के आधार पर कार्य करेगा। यात्री को केदारनाथ मंदिर, यात्रा मार्ग, पुलिस सहायता, सभी थाना-चैकियों, जिले के पर्यटन स्थलों आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही एप के जरिए यात्री अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं जिन पर पुलिस की यात्रा प्रकोष्ठ आवश्यक कार्रवाई करेगा।
 
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि यात्री अपनी शिकायत पुलिस यात्रा प्रकोष्ठ मोबाइल नंबर 9410303070 एवं 112 पर भी दर्ज करवा सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चतुर धोनी ने हवा का रुख 'चेक' करने के बाद ऋषभ पंत को आउट करवाया