Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sunil Bansal : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने सुनील बंसल

हमें फॉलो करें Sunil Bansal : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने सुनील बंसल
, बुधवार, 10 अगस्त 2022 (17:21 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल को बुधवार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल जी को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भाजपा महासचिव अरुण सिंह के हवाले से जारी इस बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है और इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सुनील बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था। पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल जी को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

उत्तर प्रदेश में अभी तक सह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मवीर जी को धर्मपाल जी के स्थान पर झारखंड में भाजपा का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश कुमार को आई अटलजी की याद, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर BJP को दी सलाह