Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोनी ने दिए केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़, क्या वाकई सच है...

हमें फॉलो करें सनी लियोनी ने दिए केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़, क्या वाकई सच है...
, मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (18:45 IST)
केरल की त्रासदी से अब सनी लियोनी का नाम भी जुड़ गया है। यूं तो सनसनी पैदा करने के लिए इस बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम ही काफी है। लेकिन, एक खबर काफी सुर्खियां बटोर रही है कि सनी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपए की मदद दी है। 
 
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका तो खुलासा अभी नहीं हुआ है न ही इस संबंध में सनी की ओर से कोई अधिकृत बयान या ट्‍वीट सामने आया है। ऐसे में इस खबर पर भरोसा करना भी मुश्किल ही है। लेकिन, इस संदेश की आड़ में लोग ट्‍विटर पर बड़ी हस्तियों पर चुटकियां जरूर ले रहे हैं।
 
एक ट्‍विटर यूजर ने लिखा कि इससे कोई मतलब नहीं कि आप क्या थे, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप वर्तमान में क्या हैं। एक महिला (सनी लियोनी) जिसने तीन बच्चों को गोद लिया और अब केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपए दिए हैं। 
 
डॉ. अरुण कुमार जयंत ने अपने ट्‍विटर हैंडल पर लिखा कि सनी ने केरल राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपए दिए हैं। कहां हैं हमारी बॉलीवुड सेलिब्रिटी? कहां हैं बाबा रामदेव, श्रीश्री रविशंकर और अन्य उद्योगपति? हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबा रामदेव ने पतंजलि की ओर से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की राहत सामग्री भेजी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुकन्या समृद्धि योजना, इंदौर संभाग में खोले ढाई लाख खाते