Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पशु बिक्री विवादित अधिसूचना पर मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Supreme court
नई दिल्ली , मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (13:34 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की उस विवादित अधिसूचना पर रोक लगा दी है जिसमें गाय सहित अन्य वंशजों के खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। अब केंद्र सरकार अगले तीन महीने में नया नियम लेकर आएगी।
 
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मांस बिक्री के लिए गाय और उनके वंशजों की खरीद और बिक्री पर रोक के लिए नियमों में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने कहा कि वह मद्रास हाईकोर्ट के द्वारा जारी रोक में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के इस विवादित नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह रोक पूरे देश में जारी रहेगा न कि सिर्फ तमिलनाडु में।
 
केंद्र सरकार ने इशारा दिया कि जारी किए गए नए नियम के नोटिफिकेशन को लागू नहीं करवाएगी। इस विवादित नोटिफिकेशन में केंद्र सरकार ने गाय और उनके वंशजों की बिक्री और खरीद पर सीधे तौर पर रोक लगा दी थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भयावह! अमरनाथ यात्रियों पर बड़ा आतंकवादी हमला (देखें फोटो)