suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर तंज, इससे ज्यादा अपमान क्या होगा?

Advertiesment
sushil modi
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ बिहार में सरकार बनाने के बाद से ही भाजपा के निशाने पर है। नीतीश से KCR की मुलाकात के बाद नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने तंज कसा।
 
बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार ने तो KCR को बुलाया था PM पद हेतु अपनी उम्मीदवारी पर मोहर लगवाने के लिए। KCR ने तो नाम तक नहीं लिया। नीतीश जी तो उठ कर जाने लगे। कांग्रेस नेता राहुल के नाम का अलाप कर रहे थे। इससे ज्यादा अपमान क्या होगा?
 
गौरतलब है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से भी बात की। जैसे ही पत्रकारों ने पीएम उम्मीदवारी पर सवाल करना शुरू किया वैसे ही सीएम नीतीश सीट से उठने लगे। इसके बाद केसीआर ने उन्हें हाथ पकड़कर बैठाया।
 
केसीआर जब बैठने के लिए ज्यादा जिद करने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा, अरे इनके चक्कर में मत पड़िए, 50 मिनट तो दे दिए। फिर वहां जोर से ठहाके लगने लगे।
 
केसीआर ने कहा कि हम भाजपा विरोधी फ्रंट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो दल साथ आएंगे हम सब बैठकर तय करेंगे जो भी फैसला होगा वो सर्वसम्मति से होगा। जैसे ही इस बारे में फैसला हो जाएगा, हम आपको बता देंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज से होंगे कई अहम बदलाव, जानिए आपकी जिंदगी और जेब पर क्या पड़ेगा असर?