Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushma Swaraj
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (07:48 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।
 
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, 'मंत्री सुषमा स्वराज को शाम करीब 7:22 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें डायबिटीज है और अन्य चिकित्सकीय समस्याएं हैं। बुधवार को उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।' सुषमा डॉ बलराम ऐरन की निगरानी में कार्डियो-न्यूरो केंद्र में भर्ती हैं।
 
सुषमा को इस साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें छाती में जकड़न की शिकायत थी। उन्हें नियमित मेडिकल जांच के लिए 25 अक्टूबर को भी अस्पताल लाया गया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओबामा की अमेरिकियों से अपील, 'मेरे लिए जो किया वही हिलेरी के लिए करें'