Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाली निकला अगवा भारतीय का वीडियो, सुषमा से मांगी थी मदद

हमें फॉलो करें जाली निकला अगवा भारतीय का वीडियो, सुषमा से मांगी थी मदद
नई दिल्ली , शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (08:56 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सर्बिया में अगवा जिस भारतीय की मदद करने की कोशिश कर रही थीं उसके बारे में पता चला कि उसने अपने खुद के अपहरण का नाटक रचा था।
 
विदेशों में परेशानी में फंसे भारतीयों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए जानी जाने वाली सुषमा के पास एक ट्वीट आया था जिसमें एक व्यक्ति ने अपने भाई के लिए मदद मांगी थी और बताया था कि सर्बिया में उसे अगवा कर लिया गया है और फिरौती की मांग की गई है अन्यथा उसकी हत्या करने की धमकी दी गई है।
 
ट्वीट के साथ एक वीडियो भी डाला गया था। इसमें बिना कमीज पहने एक व्यक्ति दिख रहा था जिसके हाथ बंधे हुए थे और एक कोड़े से उसकी पिटाई की जा रही थी।
 
बाद में सुषमा ने ट्वीट किया था कि विजय महाजन मिल गए हैं और सर्बियाई अधिकारियों की सुरक्षित पनाह में हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि इसके लिए उसे वहां भेजने वाला एजेंट जिम्मेदार है और उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए।
 
लेकिन बाद में देर रात सुषमा ने ट्वीट किया, 'राजीव, मेरे सामने सभी तथ्य हैं। आपका भाई अगवा नहीं हुआ था। उसने अगवा होने का नाटक किया था और यह वीडियो जाली है।' (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा पड़ा मोदी का नाम, शिवसेना सांसद ने मारी 25 सैंडिल...