Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटे के शव के साथ फंसी भारतीय महिला, सुषमा ने की मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें बेटे के शव के साथ फंसी भारतीय महिला, सुषमा ने की मदद
नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (07:22 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की। यह महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई।
 
एक नेटिजेन ने ट्वीट के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस घटना के बारे में अवगत कराया। ट्वीट के बाद सुषमा ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शव सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा।
 
सुषमा ने बाद में ट्वीट किया, 'भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं। शोक संपतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने की भाजपा अध्यक्ष, महासचिवों के साथ बैठक