Publish Date: Thu, 08 Jun 2017 (12:32 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jun 2017 (12:37 IST)
नई दिल्ली। विदेश में फंसे कई लोगों को सुरक्षित भारत लेकर आईं सुषमा स्वराज से मंगल पर फंसे एक व्यक्ति ने मदद मांगी है। इस पर विदेश मंत्री ने उसे कहा है कि भारतीय उच्चायोग की सेवाएं वहां तक मिलेंगी।
दरअसल गुरुवार को सुषमा ने बताया कि एक शख्स ने उनसे ट्विटर पर कहा कि वह मंगल ग्रह पर फंस गए हैं, उसे मदद की जरूरत है। विदेश मंत्री ने कहा कि अगर कोई भारतीय किसी दूसरे ग्रह पर भी फंसा हुआ है और मदद मांगता है, तो विदेश मंत्रालय उसकी भी मदद करने के लिए तैयार है।
करण सैनी नामक एक व्यक्ति ने मजाक में सुषमा को ट्वीट कर कहा, 'सुषमा स्वराज जी, मैं मंगल ग्रह पर फंस गया हूं। मंगलयान के जरिए 987 दिन पहले खाना भेजा गया था। ये अब खत्म हो रहा है। मंगलयान-2 कब भेजा जा रहा है?' इसके जवाब में सुषमा ने कहा कि अगर कोई दूसरे ग्रह पर भी फंसेगा, तो हम मदद करेंगे।