Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वामी सिद्धेश्वर ने मोदी को लिखा पत्र, पद्मश्री लेने से किया इंकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Swami Siddheshwar
नई दिल्ली , रविवार, 28 जनवरी 2018 (10:52 IST)
नई दिल्ली। ज्ञानयोगाश्रम विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी ने केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला 'पद्मश्री' पुरस्कार लेने से इन्कार किया है।
 
स्वामी सिद्धेश्वर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि वह संन्यासी एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उन्हें किसी पुरस्कार की इच्छा नहीं है।
 
अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि भारत सरकार द्वारा मुझे पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने का मैं बहुत आभारी हूं, लेकिन मैं पूरे सम्मान के साथ आपको और सरकार को यह कहना चाहता हूं कि मैं इस पुरस्कार को लेने का इच्छुक नहीं हूं। एक संन्यासी हूं मेरी पुरस्कारों में कोई रुचि नहीं है। मैं आशा करता हूं कि आप मेरे इस निर्णय को सहर्ष स्वीकार करेंगे।
 
इससे पहले स्वामी सिद्धेश्वर ने राज्य सभा सदस्य बासवराज पाटिल सेदाम को लिखे पत्र में कहा कि आध्यात्मिक व्यक्ति होने के नाते मेरी किसी सम्मान या पुरस्कार में रुचि नहीं है। मैंने पूर्व में भी कोई पुरस्कार स्वीकार नहीं किया है। कर्नाटक विश्वविद्यालय ने कुछ वर्ष पूर्व मुझे मानद उपाधि प्रदान की थी। उसे मैंने सम्मान के साथ लौटा दिया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविंद, मोदी ने लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि