suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Nirbhaya Justice : स्वाति मालीवाल बोलीं- निर्भया के दोषियों की फांसी देश की जीत

Advertiesment
Nirbhaya Justice
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निर्भया के दोषियों को दी गई फांसी को न्याय और देश की जीत बताते हुए कहा कि 7 साल के लंबे इंतेज़ार के बाद आज न्याय की जीत हुई।
 
स्वाति मालीवाल ने फांसी के बाद ट्वीट कर कहा, '7 साल के लंबे इंतेज़ार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाई। सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई।'
 
उन्होंने कहा कि यह सारे देश की जीत है। अब हमें देश में एक कठोर सिस्टम बनाना है। विश्वास है बदलाव आएगा, जरूर आएगा। सत्यमेव जयते।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल निर्भया दुष्कर्म मामले के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस मामले में अनशन किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Nirbhaya Justice Live Updates : निर्भया को मिला इंसाफ, दोषियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया