Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टी राजा सिंह को भाजपा ने किया सस्पेंड, 10 दिन में मांगा जवाब

Advertiesment
T raja singh
हैदराबाद। भाजपा ने मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया। टी राजा सिंह नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया है कि क्यों ना उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए।
 
टी राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने आज ही हैदराबाद में गिरफ्तार किया था।
 
भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।
 
भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार रात हैदराबाद के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।
AIMIM के कई विधायक और वृहद हैदराबाद नगर निगम के पार्षद पुलिस थानों पर पहुंचे, वहां प्रदर्शन किया तथा राजा सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सिंह के खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
बी संजय कुमार की गिरफ्तारी का विरोध : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे अवैध करार दिया।
 
नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि राज्य की भ्रष्ट और परिवार केंद्रित सरकार के खिलाफ भाजपा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि टीआरएस के खिलाफ भाजपा की लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रहेगी और पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि आगामी चुनावों में टीआरएस का सूपड़ा साफ हो।
 
उल्लेखनीय है कि बी संजय कुमार हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जनगांव में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रग्स मामले में एक्शन में सीएम योगी, 'एंटी नारकोटिक्स टास्‍क फोर्स' का गठन