Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइरस मिस्त्री को हटाया, टाटा समूह को बाजार का झटका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tata group
नई दिल्ली , मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (12:00 IST)
नई दिल्ली। साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में चार प्रतिशत तक गिरावट आई। रतन टाटा को समूह का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है।
 
बंबई शेयर बाजार में टाटा स्टील का शेयर चार प्रतिशत टूट गया। टाटा पावर में 3.11 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में दो प्रतिशत तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 1.60 प्रतिशत की गिरावट आई।
 
अन्य कंपनियों में टाटा केमिकल्स 4.18 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस 3.93 प्रतिशत, टाटा कॉफी 3.89 प्रतिशत और टाटा ग्लोबल बेवरेजेज 3.47 प्रतिशत नीचे आया। शुरुआती कारोबार में टाटा स्पॉन्ज आयरन का शेयर 3.35 प्रतिशत तथा टाटा एलेक्सी का शेयर 2.30 प्रतिशत नीचे चल रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दुत्व पर सुनवाई से इनकार, क्या बोली शीर्ष अदालत