Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटा चेन्नई से दोहा जा रहा विमान, 139 यात्री थे सवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें chennai airport
, शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (09:58 IST)
चेन्नई। चेन्नई से 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रहे एक निजी विमान में शुक्रवार तड़के उड़ान भरने की तैयारी के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद विमान रनवे से वापस लौट गया।
 
चेन्नई हवाई अड्डे से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि विमान हवाईपट्टी पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी गड़बड़ी का पता चला और पायलटों ने रनवे से वापस लौटने की अनुमति मांगी।
 
उन्होंने बताया कि 139 यात्रियों को विमान से उतारा गया और शहर के होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद यात्रियों के गंतव्य के लिए आगे बढ़ने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों ने 3 हिरणों को मार डाला