Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में राहुल गांधी के सारथी बने तेजस्वी यादव, देखने उमड़ी भीड़

हमें फॉलो करें rahul gandhi and tejashwi yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (12:37 IST)
Bharat Jodo nyay yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले में थी। राजद नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल होने के साथ कांग्रेस नेता के सारथी की भूमिका में दिखाई दिए।
 
कांग्रेस सांसद राहुल ने रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमुहार में रात्रि विश्राम के बाद तेजस्वी के साथ एक लाल खुली जीप में सवार होकर यात्रा की शुरुआत की। तेजस्वी जीप चला रहे थे वहीं कांग्रेस नेता राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। दोनों युवा नेताओं ने सड़क पर एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।
 
बाद में दोनों नेता रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे और वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
 
गांधी की इस यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी। विपक्षी महागठबंधन के दोनों नेता दोपहर करीब तीन बजे कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। (भाषा)
Edited by : Ravindra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संदेशखाली में सियासी संग्राम, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका