Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भिवंडी में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, राजस्थान के बारां में भी तनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें भिवंडी में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, राजस्थान के बारां में भी तनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (10:40 IST)
महाराष्‍ट्र के भिवंडी और राजस्थान के बारां में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने दोनों स्थानों पर तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। 
 
भिवंडी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उस समय तनाव फैल गया जब 2 गुटों में टकराव हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पथराव शुरू हो गया। पथराव की वजह से मूर्ति खंडित हो गई। इस पर एक पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
 
पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला। मामला दर्ज कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।  
 
राजस्थान के बारां में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों में हुए विवाद के बाद 2 गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई गिरावट, Sensex और Nifty फिसले