Publish Date: Mon, 04 Jun 2018 (15:48 IST)
Updated Date: Mon, 04 Jun 2018 (15:53 IST)
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को पुलिस वाहन पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो पुलिस के जवान और आठ नागरिक घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने बटपोरा के समीप शोपियां थाने की पुलिस के वाहन पर ग्रेनेड फेंका। हमले में दो पुलिस जवान और आठ नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे श्रीनगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हमले के बाद आतंकवादी भाग निकले। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है। (वार्ता)