Publish Date: Sat, 17 Mar 2018 (16:57 IST)
Updated Date: Sat, 17 Mar 2018 (17:04 IST)
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के स्थान से शनिवार को 1 अन्य आतंकवादी का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही इस अभियान में मारे गए आतंकियों की संख्या 3 हो गई। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई थी, जब आतंकियों ने भाजपा नेता अनवर खान के निजी सुरक्षा गार्ड से हथियार छीनने की नाकाम कोशिश की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान और घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस ने तीसरे आतंकवादी का शव बरामद किया। उसकी पहचान हमास (विदेशी आतंकी) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद इस क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई और इस क्षेत्र की तलाशी ली गई, ताकि बचे हुए किसी भी तरह के विस्फोटक पदार्थ को नष्ट किया जा सके। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 17 Mar 2018 (16:57 IST)
Updated Date: Sat, 17 Mar 2018 (17:04 IST)