Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, शर्म से झुका कश्मीरियों का सिर...

हमें फॉलो करें अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, शर्म से झुका कश्मीरियों का सिर...
नई दिल्ली , मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (07:14 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले हर कश्मीरी का सिर शर्म से झुक गया है। 
 
अनंतनाग में एक अस्पताल में घायलों से मिलते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला सभी मुस्लिमों और कश्मीरियों पर धब्बा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, 'तीर्थयात्री तमाम मुश्किलों के बावजूद यात्रा के लिए हर साल कश्मीर आते हैं। और आज सात लोगों की मौत हो गई। मेरे पास इसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं है। मुझे आशा है कि सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
 
महबूबा ने कहा, 'यह घटना सभी कश्मीरियों और मुस्लिमों पर धब्बा है। हम अपराधियों को सजा दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे।'

उल्लेखनीय है कि आतंकियों ने सोमवार को अनंतनाग जिले के बानटिंगू में दो अलग-अलग जगहों पर अमरनाथ यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस दल पर हमला किया। हमले में 7 अमरनाथ श्रद्धालुओं की मौत हुई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।

राजनीतिक दलों ने किया जम्मू बंद का आहवान : नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, विहिप और जेकेएनपीपी सहित कई राजनीतिक दलों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के चलते जम्मू शहर में बंद का आहवान किया है।
 
विहिप प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि हमने अनंतनाग में आतंकी हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत के विरोध में जम्मू बंद का आहवान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी बंद का समर्थन करती है। इनके अलावा जेकेएनपीपी और एनसी ने भी बंद का आहवान किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6000 एनजीओ का लाइसेंस खतरे में