Publish Date: Fri, 01 Jun 2018 (13:24 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jun 2018 (13:32 IST)
सांकेतिक फोटो
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बुलेट प्रूफ गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के ईदगाह क्रासिंग के नजदीक आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बुलेटप्रूफ बंकर वाहन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
सुरक्षाबलों ने हमलावर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकी भागने में कामयाब रहे। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Fri, 01 Jun 2018 (13:24 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jun 2018 (13:32 IST)