Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोपोर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Advertiesment
Terrorist encounter in Sopore
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।


पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर नगर में आरमपोरा इलाके के चिंकीपोरा में गुरुवार सुबह घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया, चिंकीपोरा के अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूधिया रोशनी से ढंका होगा इलाहाबाद में कुंभ मेला स्थल