Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, आतंकी ढेर

हमें फॉलो करें kashmir encounter

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 जुलाई 2024 (14:49 IST)
kulgam encounter : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।
 
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर जिले के मोदरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान चला रहे थे। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
 
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया। दावा किया जा रहा है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, 30 जिलों के 24.50 लाख लोग प्रभावित