Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक के मनोनीत राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

हमें फॉलो करें कर्नाटक के मनोनीत राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
, बुधवार, 7 जुलाई 2021 (16:30 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्‍यपाल के रूप में नवनियुक्त थावरचंद गहलोत ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि गहलोत ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंटकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के ट्वीट के अनुसार, कर्नाटक के नव नियुक्त राज्यपाल थावरचंद गहलोत जी ने आज उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से भेंट कर उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से अपना त्याग पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि सभापति ने उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे उच्च सदन के नेता भी थे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इनसाइड स्टोरी: मोदी कैबिनेट विस्तार में UP चुनाव के साथ 2024 की तैयारी की भी झलक, पीढ़ी परिवर्तन के साथ परफॉर्मेंस बड़ा मुद्दा