Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल...

हमें फॉलो करें आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल...
webdunia

अवनीश कुमार

, रविवार, 31 मई 2020 (11:24 IST)
आगरा। विश्वभर के लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ चुका आगरा का ताजमहल है। शुक्रवार देर रात 124 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी ने आगरा में तबाही मचा दी और इस तबाही का शिकार आगरा का ताजमहल भी हो गया। तेज आई आंधी की चपेट में आकर ताजमहल क्षतिग्रस्त हो गया।

ताजमहल को पहुंची क्षति का आकलन करने के लिए एएसआई की महानिदेशक वी. विद्यावथी ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया है।मिली जानकारी के अनुसार विश्वभर में मशहूर व दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल तेज आंधी का शिकार हो गया है।
webdunia

ताज महल के अंदर पाड़ गिरने से मुख्य मकबरे की सफेद संगमरमर की आठ और चमेली फर्श पर रेड सैंड स्टोन की तीन जालियां टूट गई हैं और पश्चिमी गेट पर दरवाजे की चूल फंसाने वाला पत्थर का खांचा टूट गया।पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बने शेड की फॉल सीलिंग उखड़ गई है।

पेड़ों की कई डाल टूट गई हैं और छोटे पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पिछले साल ही नई व्यवस्था की गई थी। मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक द्वार लगाए गए थे। ये टोकन से खुलते हैं। इनमें प्रवेश के लिए प्रत्येक पर मेटर डिटेक्टर मशीन लगाई गई थी, ये भी ध्वस्त हो गई है।

एएसआई की महानिदेशक वी. विद्यावथी ने जल्द से जल्द ताजमहल को पहुंची क्षति को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इससे पहले भी 11 अप्रैल 2018 और 2 मई को आंधी ने ताजमहल को नुकसान पहुंचाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Live Updates : भारत में कोरोना के 8380 नए मामले, 193 की मौत