Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यमुना के बढ़ते जलस्तर से कोई खतरा नहीं, आतिशी ने लोगों से की घर न लौटने की अपील

हमें फॉलो करें यमुना के बढ़ते जलस्तर से कोई खतरा नहीं, आतिशी ने लोगों से की घर न लौटने की अपील
नई दिल्ली , सोमवार, 17 जुलाई 2023 (14:35 IST)
Atishi: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना (Yamuna) का जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें। उन्होंने बताया कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है।
 
आतिशी ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है। आतिशी ने ट्वीट किया कि लेकिन राहत शिविरों में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटें।
 
दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था। रविवार की रात जलस्तर 205.52 मीटर था। यमुना के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 12 जुलाई को यह 208 मीटर को पार कर गया था। यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यमुना का जलस्तर बढ़ा, अब बीमारियों की आशंका, दिल्ली सरकार की स्थिति पर नजर