Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 8 की मौत, 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 8 की मौत, 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका
, सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (07:04 IST)
मुंबई। भिवंडी में सोमवार तड़के 3 मंजिला इमारत ढह गई। खबरों के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। खबरों के मुताबिक सोमवार तड़के 3.30 बजे यह हादसा हुआ। मलबे में दबे 8 से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

खबरों के अनुसार मलबे में 50 से 60 लोग दबे हो सकते हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। बिल्डिंग करीब 35 साल पुरानी बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। खबरों के अनुसार मलबे से 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। खबरों के अनुसार बिल्डिंग डेंजर लिस्ट में थी। बिल्डिंग को खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। हादसे के समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 : दबाव की परिस्थितियों में खेलने के अभ्यस्त हैं : श्रेयस अय्यर