Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, दुनिया के सबसे धनवान भगवान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tirumala Venkateswara Temple
, मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (19:52 IST)
तिरुपति। आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित तिरुमला मंदिर में रिकॉर्ड हुंडी संग्रह हुआ। अर्थात 4 जून, 2022 को भगवान वेंकटेश्वर को हुंडी संग्रह के रूप में 6 करोड़ 18 लाख रुपए की आय हुई, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। 
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के इतिहास में पहली बार सोमवार 4 जून को 6 करोड़ 18 लाख रुपए की आय दर्ज की गई। इससे पहले 1 अप्रैल 2012 को सर्वाधिक 5.37 करोड़ रुपए की आय हुई थी। 
webdunia
टीटीडी के आंकड़ों के मुताबिक मंदिर की हुंडी आय हर महीने 100 करोड़ रुपए से अधिक होती है। 
अकेले मई 2022 में टीटीडी को सबसे ज्यादा 129.93 करोड़ रुपए की आय हुई थी।  ऐसे में कह सकते हैं तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर दुनिया के सबसे धनवान भगवान हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुपति जिले में स्थित है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पानी-पानी हुआ भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (फोटो)